करनाल: महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 01:33 PM (IST)

करनाल(के.सी.आर्य): करनाल के गांव सलारपुर में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर  मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है  

जानकारी के अनुसार गांव  सलारपुर  की रहने वाली उषा  को ससुराल पक्ष काफी तंग करते थे। उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती थी  जिसके कारण उसने तंग आकर घर में  फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते लड़की के परिजन मौक पर पहुंचे।  वहीं पुलिस जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया की  ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static