विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 12:29 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा के पानीपत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर साजिश करके हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा के भी आरोप लगाए हैं। लड़का पक्ष द्वारा 5 लाख और गाड़ी की मांग की जा रही थी। 

जानकारी के मुताबिक पानीपत के गांव निजामपुर में पति पत्नी पर चाकू से हमले की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में दोनों को पानीपत के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया, वहीं लड़के की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पाकर लड़की के परिजन सामान्य अस्पताल में पहुंचे और लड़के पक्ष पर आरोप लगाए कि उन्होंने षड्यंत्र के तहत लड़की की हत्या की है और लड़के ने खुद को घायल किया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static