विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 11:44 AM (IST)

भिवानी : बहल निवासी एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। बहल थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महम निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब 3 वर्ष पहले बहल निवासी राजेश के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था।

उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को बार-बार प्रताड़ित करते थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल फोन पर बेटी के ससुराल से कॉल आई और कहने लगा की या तो एक लाख रुपए दो नहीं तो आपकी लड़की जान से मार देंगे। इसके  बाद  उन्होंने फोन काट दिया। जब अगले दिन उन्होंने फोन मिलाने की कोशिश की तो फोन नहीं मिला। मंगलवार करीब 5 बजे बेटीकी ससुराल से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे करीब 12 बजे बेटी की ससुराल उसके घर पहुंचे तो बाथरुम में लटका बेटी का शव मिला।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static