गृह मंत्री अमित शाह और CM खट्टर के बीच हुई बैठक, प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर की चर्चा

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 09:09 PM (IST)

दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक बार फिर दिल्ली पहुंचे। यहां वह गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चर्चा की। प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। आज सुबह सीएम खट्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

बता दें कि वीरवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से करीब डेढ़ घंटा तक मुलाकात की थी। सीएम ने नए प्रदेशाध्यक्ष और बरौदा उप चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया था। इसके अलावा प्रदेश में नई नियुक्तियों को लेकर गहन मंथन हुआ था।

हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर पेंच फंसा है। अभी तक नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए नाम तय नहीं हो पाया है। लॉकडाउन के बाद मनोहर लाल 24 जून दिल्ली गए थे और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बड़े अधिकारियों से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static