युवा एवं खेल मंत्रालय ने कु.वि. को दी 10 करोड़ की खेल सुविधाओं की सौगात

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 08:32 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (धमीजा) : विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया स्कीम के तहत युवा एवं खेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है,जिसके तहत विश्वविद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों के लिए विश्व स्तरीय हॉकी मैदान का निर्माण व बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण किया जाएगा। विश्व स्तरीय सिंथैटिक हॉकी खेल मैदान के लिए युवा एवं खेल मंत्रालय ने 5.50 करोड़ की ग्रांट व बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के लिए 4.50 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है।

विश्वविद्यालय की कुलपति डा.नीता खन्ना ने खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाडिय़ों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान है। लगभग पिछले 10 वर्षों से खिलाडिय़ों की मांग को युवा एवं खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कीम तहत पूरा किया है। इन सभी खेल सुविधाओं के मिलने से विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों में उत्साह व जोश का संचार हुआ है। कुलपति डा. नीता खन्ना ने कहा कि भविष्य में भी खिलाडिय़ों की सुविधाओं व खेल स्तर बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रयास करता रहेगा।

कुवि अपने स्तर पर कोई भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवा सकता है 
खेल विभाग के सहायक निदेशक डा. राजेश सोबती ने बताया कि सिंथैटिक हॉकी खेल मैदान व बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के लिए ‘खेलो इंडिया स्कीम’ तहत मिली ग्रांट का अप्रूवल का पत्र प्राप्त हो चुका है। इस ग्रांट के मिलने के बाद विश्वविद्यालय अपने स्तर पर कोई भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवा सकता है।

183 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिए 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भारत में खेलों में शीर्ष स्थान पाने हेतु शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल है, क्योंकि इसने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार मुकाम हासिल किए हैं। विश्वविद्यालय ने 9 अर्जुन पुरस्कार विजेता, 2 द्रोणाचार्य पुरस्कार, 1 मेजर ध्यानचंद पुरस्कार और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 183 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिए हैं जो कि गर्व की बात है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static