कलयुगी मां का कहर: प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को जलाया, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 09:52 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो) : सेक्टर-37 थाना एरिया में कलयुगी मां का कहर देखने को मिला है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं प्रेमी ने उसका चेहरा भी जला दिया। दरअसल, बेटे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस पीड़ित को लेकर बाल कल्याण समिति के पास पहुंची और उसकी काउसंलिंग कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां और प्रेमी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 13 साल का पीड़ित किशोर मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और पिछले एक साल से अपनी मां के साथ सेक्टर-37 थाना एरिया में रहता है। उसकी दादी, पिता व भाई बहन गांव में ही रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां एक निजी कंपनी में कार्यरत है और उसका एक प्रेमी भी है। 15 अगस्त को उसकी मां का प्रेमी घर पर आया हुआ था। वह छत पर खेल रहा था। जब नीचे आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद उसने खिड़की को खोला तो देखा कि उसकी मां और प्रेमी दोनों आपत्तिजनक हालत में हैं। इस पर उसने खिड़की खटखटाई जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। गुस्से में पीड़ित ने दोनों को भला बुरा कहा और उनकी पोल खोलने की बात कहते हुए वह पार्क में चला गया। 

 

आरोप है कि जब वह पार्क में खेल रहा था तभी मां का प्रेमी  आया और जबरदस्ती घर लेकर जाने लगा और मां को फोन कर छलनी और तवा गर्म करने के लिए बोला। घर ले जाकर फर्श पर लेटा दिया और गर्म छलनी से मुंह पर मारकर जला दिया। उसके बाद बेड पर गिरा कर  पैर पर गर्म छलनी से मारा। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो  जुते और थप्पड़ों से भी पीटा और मां ने भी बेलन से पीटा। वह दर्द से चीख रहा था,लेकिन मां नहीं बचाया। कुछ देर बाद उसकी आंख लग गई और शाम को उठने पर चल नहीं पा रहा था। 16 अगस्त को हालत ठीक होने पर वह घर से भागा और मंडी के पास मिले एक युवक को पूरा घटनाक्रम के बारे में बताया। उसके बाद  वह युवक बच्चे को घर लेकर गया और बुधवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी।  

बच्चे के साथ हुई घटना के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बच्चे की काउंसलिंग करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर मां और प्रेमी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया। बच्चे ने पढ़ाई छोड़ी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static