नशीला पदार्थ खिलाकर 13 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, May 15, 2021 - 01:02 PM (IST)

कैथल (जोगिंद्र कुंडू) : कैथल जिले के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला आया है। जहां लड़की ने आरोप लगाया कि आठ आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। हालांकि अभी लड़की की मेडिकल जांच चल रही है।

लड़की ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसे 10 मई को उठाकर ले गया और उसे 5 दिन किसी अज्ञात जगह पर रखा। फिर उसे बेहोशी की नशीली चीजें खिलाई गई और आज सुबह 3:00 बजे आरोपी उसे गांव के मंदिर के बाहर फैंक कर चले गए। पीड़ित लड़की के माता पिता ने आरोप लगााए हैं कि उनकी लड़की के साथ रेप हुआ है। उन्होंनेे कलायत थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल लड़की की मेडिकल जांच चल रही है। आरोपी गांव के ही लड़केे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static