शादी का झांसा देकर जूनियर आर्टिस्ट से दुष्कर्म, 1 माह की गर्भवती

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 11:22 AM (IST)

यमुनानगर (सतीश): मुम्बई की 22 वर्षीय जूनियर आॢटस्ट ने अपने साथ काम करने वाले जूनियर आॢटस्ट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में विनीत वर्मा, उसके पिता राम निवास वर्मा व उसकी माता पर विभिन्न धाराओं मेंं मामला दर्ज किया है। आर्टिस्ट का कहना है कि वह टी.वी. सीरियल में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करती है। विनीत उसे मार्च के अंतिम सप्ताह में काम के दौरान मिला था। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। एक दूसरे के नंबर सांझा कर लिए। धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंच गई।

आरोपी के माता पिता ने भी शादी के लिए हां कर दी। सितम्बर के आखिरी सप्ताह में आरोपी की मां और भाई मुम्बई आए। उसे कहने लगे कि विनीत को उसके पिता से मिलवाना है और जल्द ही उसे मुम्बई वापस भेज देंगे। लेकिन न तो विनीत खुद आया और न ही उसके माता-पिता। कुछ दिन पहले विनीत का जन्मदिन था। वह उसे मिलने यमुनानगर आ गई तब विनीत ने शादी का आश्वासन दिया और उसे फव्वारा चौक स्थित एक होटल में ले गया। उसे कोल्ड ङ्क्षड्रक में नशीला पदार्थ दिया। बगैर उसकी मर्जी के उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन जब उसने विरोध किया तो वह शादी का झांसा देकर कहने लगा कि तुम रुक जाओ। 10-15 दिन में शादी कर लेंगे। होटल में 4-5 दिन रुकने के बाद विश्वास करके वह मुम्बई चली गई कि उसकी शादी विनीत से होने वाली है।

पीड़िता का कहना है कि वह एक माह की गर्भवती है।  वहीं विनीत की मां का कहना है कि लड़की पैसे ऐंठना चाहती है। ये लिव इन रिलेशनशिप में थे। इन्होंने अपनी मर्जी से संबंध बनाए। अब हमारे पर सिर्फ दबाव बनाया जा रहा है। कहीं न कहीं इसके पीछे ब्लैकमैङ्क्षलग है। डी.एस.पी.सुरेन्द्र कौर ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया गया है। विनीत पर दुष्कर्म और उसके माता पिता पर शादी से मुकरने एवं अन्य आरोप है। आरोपों की जांच होगी। नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static