विधायक को भी बेटे की नौकरी के लिए देनी पड़ रही रिश्वत : चौटाला

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 09:44 AM (IST)

जींद : इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और बेरोजगारी के मसले पर प्रदेश की गठबंधन सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस सरकार के शासन में विधायक को भी अपने बेटे की नौकरी के लिए 50 लाख रुपए रिश्वत देनी पड़ रही हो, उस सरकार के शासन में भ्रष्टाचार कितनी गहरी जड़ें जमा चुका है इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में इनैलो कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित करते चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे पूंडरी के निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को अपने बेटे की नौकरी के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत देनी पड़ी। यह भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मामला है। सरकारी नौकरियां पैसे में नीलाम हो रही हैं। गठबंधन सरकार जनता को दोनों हाथों से लूट रही है। यह सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय रोजगार छीन रही है।

बेरोजगारी, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार में हरियाणा देश में नंबर वन है। जनता का विश्वास गठबंधन सरकार खो चुकी है। निकाय चुनावों में सरकार का ग्राफ काफी नीचे गिरा और आने वाले पंचायती चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। इनैलो को जनता के सहयोग से 2024 में सरकार बनाने का मौका मिला तो हर युवा को नौकरी और हर बुजुर्ग को सम्मान भत्ता दिया जाएगा। प्रदेश से भ्रष्टाचार को जड़मूल से समाप्त किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static