हरियाणा में इस दिन पहुंचेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 10:59 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। हिसार में अत्यधिक तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। 20 जून को मौसम परिवर्तन की संभावना बना हुई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हरियाणा में 27 जून तक मानसून दस्तक देगा। बारिश होने से प्रदेश के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। 

हिसार में 20 जून को मौसम बदलाव की संभावना है। 20 व 21 जून को हरियाणा के कुछ स्थानों पर बूंदाबादी होने होने का संभावना है, जबकि 27 जून को राज्य में मानसून प्रवेश करेगा। हिसार में आज का तापमान 43.6 पहुंच गया है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा है। रात्रि तापमान 31 डिग्री चल रहा है, जब बारिश होगी तो ताममान कम हो जाएगा। 

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि जब प्रदेश में बारिश अच्छी होगी तो धान लगाई जाए, कपास में निराई-गुड़ाई कर लें। गवार बाजरे की फसल के लिए किसान खेतों को तैयार कर लें, अच्छी बारिश होने के बाद बिजाई कर लें।

जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वेधशाला से डा. एमएल खीचड ने बताया कि प्रदेश में 27 जून तक मानसून दस्तक देगा। बारिश होने से प्रदेश के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिसार में 20 जून को मौसम बदलाव की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static