नवजोत सिद्धू का इस्तीफा जाहिर करता है कि उनकी कोई इच्छा थी जो पूरी नहीं हो पाई: मूलचंद

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 08:13 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रवादी पार्टी नहीं है। कांग्रेस कुर्सियों की पार्टी है। इस पार्टी में कुर्सियों व विभागों तथा परिवारवाद का बोलबाला है। मंत्रियों के कुर्सियों के आवंटन के बाद नवजोत सिद्धू का इस्तीफा कहीं ना कहीं जाहिर करता है कि कोई न कोई उनकी इच्छा थी जो पूरी नहीं हो पाई। 

मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश भक्तों की पार्टी नहीं है। जिस प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री हो वहां की जनता के प्रति भी कांग्रेस ईमानदार नहीं है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह राष्ट्रवादी राष्ट्रभक्त देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित एक मजबूत व्यक्तित्व हैं जिन के राज में हिंदुस्तान को पंजाब की सीमाएं जो पाकिस्तान के साथ सटी हुई हैं पूर्णतया सुरक्षित रहीं। 

उन्होंने कहा कैप्टन अमरिंदर सिंह जब तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे तो किसी व्यक्ति को पाकिस्तान से कोई खतरा नहीं था। कैप्टन अमरिंदर सिंह अमित शाह को मिल सकते हैं इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र भगत तथा राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति एक दूसरे से कभी भी कहीं भी मिल सकते हैं। मूलचंद शर्मा ने कहा कि पंजाब में आने वाला समय भाजपा का है। भाजपा की निस्संदेह पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। जब उनसे पूछा गया कि सिद्धू के इस्तीफे को क्या भाजपा कैच करेगी तो उन्होंने कहा कि भाजपा को कुछ कैच करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भाजपा के अंदर देशभक्ति है। देश की 135 करोड़ की आबादी जानती है कि भारत की चारों तरफ की सीमाएं व पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्णतया सुरक्षित है। 

मूलचंद ने कहा कि अब कांग्रेस को यह देखना है कि वह सिद्धू के जवाब में चलती है या बिना दुआ के। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब में पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे मजबूत चेहरे को किनारे लगा कर सिद्धू के हाथों में खेलती नजर आ रही है। वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा निसंदेह कुछ ना कुछ सिद्धू के साथ मनमुटाव शुरू हुआ है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static