हरियाणा : अक्तूबर में रेवाड़ी 19 साल में सबसे ठंड़ा, पारा पहुंचा 10 डिग्री

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 10:06 AM (IST)

रेवाड़ी : हरियाणा में अक्तूबर माह में ही ठंड के रिकॉर्ड टूटने लगे है। शुक्रवार को रात को रेवाड़ी में पारा 10 डिग्री पर आ गया। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के निदेशक  डॉ. विक्रम यादव के  अनुसार अक्तूबर में 19 साल में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले साल 2001 में तापमान 10.6 डिग्री तक आया था। वहीं हिसार में पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहां अक्तूबर माह में पिछले 11 साल में दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा है।

तापमान में गिरावट के प्रमुख कारण
मानसून देरी तक रहा औप अच्छी बारिश से ठंड जल्दी पड़ना शुरु हो गई। मानसून के बाद दो पश्चिमी विक्षोभ आ चुके है। इससे ठंड बढ़ी है। 
पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर पश्चिम हवा से मैदानों में ठंड उतरी। बादलों के छाने से पारा कम हुआ। हवाएं शांत है, जिससे कोहरा  छाता है। इससे सर्दी बढ़ी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static