सांसद धर्मबीर ने किया कृषि कानूनों का समर्थन, बोले- PM के अब तक के सभी फैसले चमत्कारी

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 11:30 AM (IST)

जींद: भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा कि पी.एम. मोदी ने अब तक जो भी बड़े फैसले किए हैं वे सभी चमत्कारी हैं।   शनिवार को जींद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पी.एम. मोदी यह चाहते हैं कि देश का किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो। नए कानूनों से ही किसान की आय बढ़ सकती है। पी.एम. मोदी चाहते हैं कि बिचौलिए बाहर हों और फायदा किसान तथा उपभोक्ता को हो। 

जब सांसद धर्मबीर सिंह से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि किसान भी अपनी जगह सही हैं। किसान की तमाम शंकाओं का समाधान कर किसान हित में आंदोलन जल्द समाप्त होना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर समेत अन्य लोग भी थे। 

भाजपा के 2 बड़े नेता, कृषि कानूनों पर दोनों की राय अलग-अलग
शनिवार को जींद में भाजपा के 2 बड़े नेता एक साथ एक मंच पर आए। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सांसद धर्मबीर सिंह ने मंच सांझा किया। जब बात कृषि कानूनों की आई तो सांसद धर्मबीर सिंह ने इनका खुलकर समर्थन किया जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने एक बार भी कृषि कानूनों का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज सरकार और किसानों के बीच अविश्वास का माहौल है। आज किसानों को कृषि कानून अपने हित में नजर नहीं आ रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static