कृषि कानून पर रणदीप सुरजेवाला को सांसद संजय भाटिया का चैलेंज, बोले- मैदान में आ जाएं

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 07:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कृषि कानूनों का हरियाणा में किसानों के साथ कांग्रेस जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। कई दिग्गज नेता इन कानूनों पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और करनाल लोकसभा सीट से सांसद संजय भाटिया ने कृषि कानूनों पर सवाल उठा रहे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला को ओपन चैलेंज किया है। उन्होंने सुरजेवाला को खुली बहस की चुनौती दे डाली। सांसद ने कहा कि कानूनों पर बहस करने के लिए खुद सुरजेवाला मैदान में आ जाएं, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 

सांसद भाटिया ने इस दौरान रणदीप सुरजेवाला पर तंज कसते हुए उन्हें बरोदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला वाला पहले जींद में बेरोजगार हुए, फिर कैथल की जनता ने उन्हें हराकर बेरोजगार कर दिया और अब वो चाहें तो बरोदा में होने वाले उपचुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा कर देख लें। 

इसके साथ उन्होंने बरोदा में गठबंधन के उम्मीदवार की जीत को भी तय बताते हुए विरोधियों की जमानत जब्त होने का दावा किया। संजय भाटिया के चैलेंज के बाद अब निगाहें रणदीप सुरजेवाला की तरफ हैं। देखना ये होगा कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर मुखर सुरजेवाला क्या सांसद भाटिया का चैलेंज स्वीकार करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static