हत्या का मामला: घरेलू कलह के चलते जेठ ने की थी भाभी की हत्या, गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 02:07 PM (IST)

गोहाना : शहर में रोहतक रोड़ स्थित चोपड़ा कॉलोनी में महिला नीलम की घर पर ही तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने की घटना में शहर थाना पुलिस ने उसके जेठ राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरुप से गांव लाठ निवासी दिवंगत बिजेंद्र सिंह की पत्नी नीलम अपने बच्चों के साथ कई साल से शहर में चोपड़ा कॉलोनी में रहती थी। नीलम और उसके जेठ राजेंद्र में कई माह से घरेलू कलह चल रही थी। बुधवार शाम को राजेंद्र चोपड़ा कॉलोनी में नीलम के घर पहुंचा। रात के समय नीलम का एक बेटा वरुण अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में जाकर सो गया था, जबकि दूसरा बेटा सोनू अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था।

रात करीब 10 बजे नीलम और राजेंद्र में कहासुनी हो गई। इसके बाद राजेंद्र में कहासुनी हो गई। इसके बाद राजेंद्र में कहासुनी हो गई। इसके बाद राजेंद्र ने तेजधार हथियार से हमला कर नीलम की हत्या कर दी और रात को ही अपने गांवे लाठ चला गया। सोनू रात को करीब एक बजे घर आया तो उसकी मां नीलम कमरे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। बृहस्पतिवार को शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। 

वरुण ने अपने ताऊ राजेंद्र पर उसकी मां की हत्या की आशंका जताई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने गांव लाठ से राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। नीलम के पति बिजेंद्र की करीब 13 साल पहले हत्या कर दी गई थी। तब बिजेंद्र के बच्चे छोटे थे। राजेंद्र अपने भाई के बच्चों की देखभाल के लिए उनके घर आता था। सिटी थाने के एस.एच.ओ. महिपाल सिंह के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते उसने नीलम की हत्या की। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static