30 जवान, सैकड़ों CCTV और साइबर टीम…मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझा पानीपत पुलिस ने बरामद किया 5 साल का बच्चा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 06:59 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में 5 साल के मासूम के अपहरण की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। 15 सितंबर को पूरेवाल कॉलोनी से गायब हुए 5 वर्षीय बच्चे को पानीपत पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे की तलाश में पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया। करीब 30 जवानों की अलग-अलग टीमें लगाई गईं और सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही साइबर टीम ने भी तकनीकी जांच के जरिए अहम सुराग जुटाए।

पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि मासूम को अगवा करने के बाद उसे आगे बेचने की योजना थी। पुलिस ने सुंदरपुर और शंकर से जुड़े इनपुट को भी जांच का हिस्सा बनाया और लगातार दबिश व तकनीकी निगरानी के जरिए बच्चे तक पहुंच बनाई।

कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के वापस घर पहुंचते ही परिवार की आंखों में खुशी और राहत साफ नजर आई। वहीं इस पूरे ऑपरेशन में जुटी पुलिस टीम की मेहनत की SP मेधा भूषण IPS ने सराहना की और टीम को रिवॉर्ड देने की बात कही।

अब इस पूरे अपहरण कांड में कौन-कौन शामिल था, बच्चे को कहां रखा गया था और उसे आगे बेचने की क्या योजना थी। इन तमाम सवालों से SP मेधा भूषण ने आज दोपहर 3 बजे जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान पर्दा उठाया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static