नफे सिंह राठी ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी, बोले- इनेलो ही किसानों की सच्ची हितैषी है

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 05:29 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार): ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला की जीत के बाद इनेलो कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के कार्यालय पर ढोल की थाप पर जश्र मनाया और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद में सत्य की जीत हुई है। अभय सिंह चौटाला को हराने के लिए सरकार ने सरकारी तंत्र से लेकर जमकर पैसों की बर्बादी की। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला की जीत से अब प्रदेश की राजनीति में नया अध्याय शुरू होगा। ऐलनाबाद में अभय सिंह चौटाला की जीत 36 बिरादरी की जीत है। अभय सिंह चौटाला की जीत से यह बात तो साफ है कि प्रदेश में इनेलो का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। 

PunjabKesari, haryana

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने चौ. अभय सिंह चौटाला की जीत को तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों व आम जनता का फतवा करार दिया। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए हरियाणवीं अंदाज में कहा कि अभय सिंह चौटाला ने विपक्षी दलों को एक की ऊखल में डालकर कूट दिया है। नफे सिंह ने कहा कि इनेलो ही किसानों की सच्ची हितैषी है और ताऊ देवीलाल व चौ. ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों पर चलते हुए सदैव किसानों व आम वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ी है। 

उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ही केवल एकमात्र विधायक हैं, जिन्होंने पूरे देश से अकेले किसानों के हित में इस्तीफा दिया था। इसलिए अब प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में बदलाव की लहर चलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का है। ऐलनाबाद चुनाव में अभय सिंह चौटाला की जीत के बाद अब साफ हो गया है कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static