मार्च के बाद एन.सी.आर. में नहीं चल पाएंगी हरियाणा रोडवेज की पुरानी बसें, जानिए वजह

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए हरियाणा सरकार आए दिन नए फैसले ले रही है। अब प्रदेश सरकार हरियाणा रोडवेज की पुरानी बसों की भी एन.सी.आर. में एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के अनुसार विभाग यह आंकड़ा जुटा रहा है कि रोडवेज के बेड़े में कितनी बसें 10 साल पुरानी हैं। एक बार आंकड़ा एकत्रित हो गया तो फिर उसके बाद इन्हें एन.सी.आर. में प्रतिबंधित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि मार्च 2022 के बाद रोडवेज की 10 साल पुरानी बसों को एन.सी.आर. में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण अभी भी परेशानी का कारण बना हुआ है। जिसकी वजह से हरियाणा सरकार को एन.सी.आर. में वायु प्रदूषण कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट और नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) की ओर से बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसलिए अब प्रदेश सरकार अपनी पुरानी बसों को भी एन.सी.आर. में जाने से रोकने की तैयारी में है। इससे पहले नवम्बर माह में राज्य सरकार द्वारा 10 साल तक बसों को चलाने का नोटिफिकेशन जारी किया था। जबकि रोडवेज की बसों को 8 वर्ष के बाद कंडम घोषित कर दिया जाता है। परिवहन मंत्री ने बताया कि विभाग ने कुरुक्षेत्र में मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों के लिए इन बसों में केवल 50 प्रतिशत किराया लिया जा रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static