स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फिरोसी का धंधा, 3 लड़कियां और एक लड़का पकड़ा
punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 06:55 PM (IST)

रेवाड़ी(मेहेन्दर): हरियाणा के रेवाड़ी में एक बार फिर पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की। इस बार 3 लड़कों और एक लड़के को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की और लड़का आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इससे साफ है कि स्पा सेंटर की आड़ में शहर में जिस्म फिरोसी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 एरिया में राजेश पायलट चौक के पास प्रथम मंजिल पर एक स्पा सेंटर खुला हुआ है। स्पा सेंटर पर किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर बाद मॉडल टाउन पुलिस ने रेड की तो वहां 3 लड़कियां और एक लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया और फिर थाना भेज दिया। पुलिस की तरफ से अभी रेड से संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस चारों आरोपियों को मॉडल टाउन थाना लेकर पहुंची। रेड के दौरान महिला एएसपी भी मौजूद रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी पुलिस ने शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित एक स्पा सेंटर पर रेड की थी। जहां से पुलिस ने 10 लड़कियों सहित 14 लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। वहीं अभी भी कुछ अन्य जगह खुले स्पा सेंटर में इसी तरह का धंधा चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फिरोसी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?