पड़ोसी ने महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 10:32 AM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : एक युवक महिला का अपहरण कर उसे अपने घर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला धारूहेड़ा एरिया का है। आरोपी महिला का पड़ोसी ही है।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को जब वह घर पर अकेली थी तो पड़ोस में रहने वाला मुकेश नामक युवक उसके घर आया और उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करती उसके पहले ही वह फरार हो गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static