पड़ोसी महिला ने करवाया नाबालिग बच्ची का दुष्कर्म

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 06:19 PM (IST)

पलवल(दिनेश): हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने व गर्भ गिरवाने का मामला सामने आया है। यही नहीं पीडि़ता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई,जिसके भय से वह बुरी तरह डरी हुए है। लेकिन जब वह परेशान हो गई तो उसने अपने चचेरे भाई को पूरी घटना के बारे में बताया और पुलिस में शिकायत दी। होडल थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एक आशा वर्कर सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

होडल थाना प्रभारी अनुप सिंह ने बताया कि एक 17 वर्षीय पीडि़ता ने उन्हें दी गई एक शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद से पीडि़ता अपने घर में दो भाईयों के साथ रहती है। पीडि़ता ने बताया कि एक आशा वर्कर सुमलता के घर अक्सर उसका आना-जाना था। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि सुमनलता ने उसे जनवरी 2022 में जबरन अरुण नाम के युवक से मिलवाया और रात के समय उसके घर पर भेज दिया। आरोपी ने उसके घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया तो वह गर्भवती हो गई। जब इसके बारे में पीडि़ता ने आशा वर्कर को बताया तो उसने पहले तो उसे यह बात किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर स्वंय अस्पताल से दवाई लाकर उसका गर्भपात कर दिया। इसके बाद आशा वर्कर ने 18 मार्च को आधी रात उसके घर पर सुरेश नामक युवक को भेजा। अरुण की तरह सुरेश ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने विरोध किया तो आशा वर्कर व आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static