पुलिस विभाग पर चला विज का 'डंडा', SP-DGP को रोजाना लगाना होगा खुला दरबार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 05:37 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में मनोहर पार्ट टू सरकार बनने के बाद मंत्री अनिल विज को गृह मंत्रालय मिला, जिसके बाद से विज प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सख्ताई बरत रहे हैं। विज ने मंगलवार को पुलिस विभाग के प्रति सख्त आदेश जारी किया है कि अब सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक प्रतिदिन खुला दरबार लगाएंगे और प्रतिदिन जिले के सभी थानों को एक बार चेक करें। विज के इस आदेश के बाद से पुलिस विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच सकता है।

विज ने कहा है कि सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक प्रति दिन खुला दरबार दिन में रोजाना 11 से 12 बजे तक लगाएं और शिकायतकर्ता की शिकायत लेने के बाद उन्हें रसीद मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि यह आदेश डीजीपी से एसपी तक सब पर लागू होगा। विज का खुला दरबार मंगलवार व बुधवार 1 से 3 बजे तक दफ्तर में व शनिवार व रविवार अम्बाला मिल सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static