रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, मिलेगा 4 दिन का काटा गया वेतन

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 01:31 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य में वर्ष 2018 में हुई रोडवेज की हड़ताल पर रहे कर्मचारियों की 4 अनुपस्थिति को लीव ऑफ काइंड ड्यू मान लिया गया है। अब कर्मचारियों को इन चार दिनों का वेतन भी मिलेगा। कर्मचारियों ने सरकार की किलोमीटर स्कीम के खिलाफ 26 अक्टूबर-2018 के सामूहिक अवकाश और 30 व 1 अक्टूबर-2018 की दो दिवसीय हड़ताल और अब जनवरी की 8 तारीख की राष्ट्रीय हड़ताल की थी, जबकि हड़ताल 18 दिन चली थी।

इन दिनों में कर्मचारियों की अनुपस्थित मानी गई थी। अब सरकार की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि इन दिनों को लीव ऑफ काइंड ड्यू मान लिया जाए। कर्मचारियों की ओर से अफसरों से लेकर मुख्यमंत्री तक की बैठक में यह मामला उठाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static