नाइजीरियन नशा तस्कर को पुलिस ने दबोचा, बड़े खुलासे होने की उम्मीद

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 06:54 PM (IST)

टोहाना(सुशील):नशा तस्करों के खिलाफ इन दिनों हरियाणा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत ही पुलिस ने दो युवकों को 280 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के तार कहां तक जुड़े हैं इसको लेकर पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जिसके आधार पर हेरोइन सप्लायर नाइजीरिया के एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने राजनगर टोहाना से दो युवकों संजय व अक्षय को गिरफ्तार कर 280 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस को इस नेटवर्क की तलाश थी जिसके लिए आरोपियों से सक्ती से पूछताछ की और नामड़ी नामक नाइजीरियन को निहाल विहार दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से रिमांड के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static