बजट में बरोदा विधानसभा का नाम तक नहीं, उपचुनाव में सरकार ने किए थे तमाम वायदे : इंदु राज नरवाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 08:53 AM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): बरोदा उपचुनाव हरियाणा के तमाम राजनीतिक पार्टियों के लिए एक मान सम्मान की लड़ाई और चर्चा का विषय रहा। तमाम दलों ने बरोदा की धरती पर जनता से तमाम वायदे और दावे किए। इस उप चुनाव में आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार इंदु राज नरवाल ने वहां जीत दर्ज की।

नरवाल की आवाज सदन के पटल पर खूब गूंजी। इस मौके पर बातचीत के दौरान नरवाल ने कहा कि क्या बरोदा विधानसभा क्षेत्र हरियाणा के मानचित्र पर नहीं है, क्या बरोदा विधानसभा क्षेत्र हरियाणा का क्षेत्र नहीं है, अगर है तो फिर मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में बरोदा का नाम क्यों नहीं है। जबकि उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री समेत अनेक मंत्रियों ने गांव-गांव, कुचा-कुचा, घर-घर जाकर अनेकों घोषणाएं- अनेकों वायदे किए। क्षेत्र को 300 करोड रुपए का बजट देने का वायदा किया। यूनिवर्सिटी, दो महिला कॉलेज अनेकों विकास की परियोजनाएं देने के तमाम वादे किए गए। लेकिन जब बजट सत्र को देखा तो बरोदा का नाम तक नहीं। इस मुद्दे को मैंने विधानसभा में जोर-शोर से उठाया है।

नरवाल ने कहा कि निराधार बजट किसी वर्ग के हित में नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नारे जरूर लगाए गए। लेकिन बेटियों के नाम पर किया कुछ भी नहीं गया। नरवाल ने सरकार से अपील की कि सरकार को ऐसे संसाधन उत्पन्न करना चाहिए जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है। दूध दही के खाने वाले प्रदेश में नशा अपनी जड़ें जमा रहा है। शराब पीने के लिए निर्धारित 25 साल की उम्र को घटाकर 21 साल का दिया गया। 

आज यह प्रदेश नशे का अखाड़ा बनता जा रहा है। जिस प्रकार से पंजाब पूरे देश में स्पोर्ट्स में नंबर वन था, आज पंजाब का युवा नशे में अपने सुनहरे संसार को खोज रहा है। आज हरियाणा खेलों में नंबर वन है। लेकिन अगर इसी प्रकार से चलता रहा तो प्रदेश का युवा भटक जाएगा। प्रदेश का युवा नशों की गिरफ्त में आ जाएगा। सरकार को इसलिए इस और भी विशेष ध्यान देना चाहिए कि प्रदेश के युवा हमेशा विश्व में डंका बजाते रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार की तरफ एक सख्त कदम उठाना चाहिए। करनाल सिटी का तहसीलदार पर आरोप लगना एक छोटी बात नहीं है।

नरवाल ने कहा कि वह भी अपने क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा नशे को लेकर चर्चा परिचर्चा करते रहते हैं। विधायक की तरह नहीं बल्कि एक भाई की तरह वह लगातार क्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं के साथ बैठक करते हैं और समझाते हैं कि नशे से दूर रहो। शिक्षा और स्पोर्ट्स में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहो। नरवाल ने कहा कि आज प्रदेश में एक मजबूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस है और कांग्रेस अपनी सकारात्मक भूमिका निभाती रहेगी और गलत नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करवाती रहेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static