कोरोना महामारी जैसी आपदा ही नहीं हमेशा भारतीय संघर्ष पूरे विश्व के लिए बना मिसाल: भगवान शर्मा

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 01:22 PM (IST)

वाशिंगटन (नरेंद्र जोशी) : भारतीय संस्कृति एवं संस्कार पुरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। आधुनिकता के विकास के युग में भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कार अपनी जगह अटल हैं। अमेरिका की धरती पर यह विचार भारत में तीर्थों की संगमस्थली एवं भगवान श्री कृष्ण के मुख से उत्पन्न हुई। गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र से आए प्रसिद्ध व्यवसायी एवं वरिष्ठ भाजपा जय भगवान शर्मा डी.डी. ने व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ भारत से आए इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा के प्रदेश सचिव सोनू शर्मा भी मौजूद थे। 

जय भगवान शर्मा डी.डी. ने कहा कि बीते दो वर्षों में भारत ही नहीं पूरे विश्व के देशों को कोरोना महामारी के दौरान भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। कोरोना महामारी जैसी आपदा ही नहीं भारत ने हमेशा सिद्ध किया है कि भारतीय संघर्ष पूरे विश्व के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि भारत जैसी मानवता की भावना विश्व के अन्य देशों में बहुत कम देखने को मिलती है। भारत ने तो हमेशा विश्व कल्याण की कामना की है। जय भगवान शर्मा डी.डी. ने कहा कि वे स्वयं ऋषि मुनियों की तपस्थली एवं भगवान श्री कृष्ण के कर्म के संदेश की भूमि कुरुक्षेत्र से आए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पूरे संसार में सराहनीय पहचान बनी है। जय भगवान शर्मा डी.डी. ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी की तीन लहरों का सामना किया है और जनसंख्या में अन्य देशों के मुकाबले काफी कम नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं जब कोरोना वैक्सीन आई तब भारत ने गरीब देशों को वैक्सीन भी बांटी है। हालांकि सरकार के इस फैसले का भारत में ही राजनीतिक दलों ने विरोध किया लेकिन इस कदम से विश्व में भारत की साख बहुत मजबूती से स्थापित हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत ने मोदी के नेतृत्व में बहुत विकास किया है। पूरे भारत वर्ष में नई सड़कों एवं ओवरब्रिजों का जाल फैला है लेकिन उन्होंने अमेरिका में आकर देखा है कि भारत को विकास कार्यों में योजनाबद्ध तरीके से प्रबंधन की आवश्ययकता है। कुरुक्षेत्र जैसी धर्मनगरी को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के साथ विकास मैनेजमेंट की आवश्यकता है। इस के लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी बात करेंगे।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static