अब कैदियों को भी फाइव स्टार स्वास्थ्य सेवाएं, जेल में पहुंची मेदांता की विशेष टीम

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 05:26 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा की जेलों में बंद बंदियों व कैदियों के लिए अब फाइव स्टार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने लगी हैं। यमुनानगर जिला जेल पहुंची मेदांता की टीम ने जेल में कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में कई टेक्निकल विशेषज्ञ शामिल रहे व मेदांता की इस विशेष बस आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण भी लगे हुए हैं।

यमुनानगर के सीएमओ डॉ . विजय दहिया व जिला जेल अधीक्षक संजीव पातड़ ने बताया कि मेदांता अस्पताल से आई टीम जेल में बंदियों व कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। बस में एक्स-रे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। अगर बंदियों व कैदियों में किसी तरह की कोई विशेष बीमारी का पता चलता है तो उसका मेदांता द्वारा इलाज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 50-60 बंदियों और कैदियों में खांसी के लक्षण मिले हैं, जिसके चलते उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते कैदियों व बंदियों को कोई दिक्कत ना आए इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। हरियाणा डीजीपी के दिशा निर्देशों मुताबिक जिला जेल में कैदियों व बंदियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static