निजी अस्पताल में भर्ती महिला से नर्सिंग स्टाफ ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 07:56 PM (IST)

पानीपत (अनिल कुमार): भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टरों पर भी अब लोगों को भरोसा नहीं रहा। पानीपत में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में उपचार करवाने के लिए भर्ती हुई महिला के साथ अस्पताल के कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म किया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पानीपत सिवाह गांव के पास पार्क हॉस्पिटल में एक महिला दो दिन पहले उपचार करवाने के लिए आई थी जो कि नरसिंह वार्ड में भर्ती थी। आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ के संदीप ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने सारी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पानीपत के थाना समालखा में संदीप के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी संदीप फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static