ओमिक्रॉन : हरियाणा में इस जिले में बस 19% लोगों ने ली दूसरी डोज, जानिए अब तक के आंकड़े

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 12:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में लोग कम रुचि दिखा रहे हैं। सरकार की सख्ती के बाद भी टीकाकरण का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जबकि हरियाणा के गुड़गांव जिले ने ही सौ फीसदी लक्ष्य पूरा किया है, वहीं नूंह जिले में 19 % लोगों ने दूसरी डोज लगाई है। 
 

जिला पहली डोज 
दूसरी डोज
 
अम्बाला   106% 97%
गुड़गांव     129% 101%
चरखी 96% 83%
पंचकूला  107% 83%
फरीदाबाद 112% 75%
रेवाड़ी 98% 70%
भिवानी 92% 69%
झज्जर 98% 62%
रोहतक 92% 58%
करनाल 89% 57%
महेंद्रगढ़ 87% 57%
कैथल 84% 56%
सोनीपत 92% 54%
यमुनानगर  91% 54%
कुरुक्षेत्र 85% 53%
पानीपत 94% 52%
सिरसा 86% 48%
पलवल 80% 45%
जींद 78% 44%
हिसार 79% 42%
नूंह 64% 19%
फतेहाबाद 81% 41%

बता दें कि पिछले कल हरियाणा सरकार ने 31 दिसंबर तक सभी लोगों को पहली-दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा हुआ है। कल ही हरियाणा सरकार ने कोरोना से बचाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य में जिसने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली होंगी उन्हें 1 जनवरी 2022 से सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री नहीं मिलेगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा के सत्र के दौरान दी थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static