गुरुग्राम पुलिस बनी डॉक्टर, दिव्यांग को मिली जुबान, खुले कई राज

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 04:09 PM (IST)

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी) : पुलिस का सख्त रवैया सभी जानते हैं, लेकिन इसी सख्त रवैये ने पुलिस को अब डॉक्टर भी बना दिया। पुलिस की इस सख्ती ने एक दिव्यांग को बोलना सिखा दिया। जब यह दिव्यांग बोलना शुरू हुआ तो उसने गुरुग्राम के कई अपराधाें का राज खोलना शुरू कर दिया। जिससे गुरुग्राम पुलिस खुद हैरान हो गई। सुशांत लोक थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

सुशांत लोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम हुड्डा ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र के पीजी में लैपटॉप और मोबाइल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थी। इस पर उन्होंने क्षेत्र में गस्त तेज कर दी। गस्त के दौरान अल सुबह पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति पर शक हुआ जिसे पूछताछ के लिए रोक लिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाए। इन सर्टिफिकेट में बताया गया था कि यह व्यक्ति न तो बोल सकता है और न ही सुन सकता है। इस तरह के उसके पास कई सर्टिफिकेट थे। जिस पर पुलिस को शक हो गया।

 

गुरुग्राम की खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक को फॉलो करें।

https://www.facebook.com/GurugramKesari

 

पुलिसकर्मी उस कथित दिव्यांग व्यक्ति को थाने ले आए और सख्ती के साथ पूछताछ शुरू की। पुलिस की इस सख्ती ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि दे दी जिसके बाद कथित दिव्यांग व्यक्ति बोल उठा और उसने अपनी पहचान तमिलनाडू निवासी जगदीश गोविंदम के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह साउथ इंडिया से है और उसे हिंदी बोलनी कम आती है। यहां वह यहां पीजी में रहने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था और पीजी में आर्थिक सहायता मांगने के बहाने घुस जाता था और यहां कमरे में रखे मोबाइल और लैपटॉप को चोरी कर लेता था। पूछताछ में उसने तीन से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। 

 

उसने बताया कि वह अल सुबह 5 से 8 बजे तक ही वारदातों को सबसे ज्यादा अंजाम देता था। इस वक्त पीजी में रहने वाले लोग कमरे का दरवाजा खोलकर या तो सो जाते थे या ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे होते थे। इस दौरान वह वारदात को आसानी से अंजाम दे देता था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से गैंग का पर्दाफाश हुआ है। जल्द ही गैंग में शामिल अन्य आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static