अम्बाला में केवल 56 प्रतिशत हुआ वोट, किसानों ने किया विरोध

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 11:17 AM (IST)

अम्बाला शहर : शहर में नगर निगम चुनावों के लिए वोटरों में जोश काफी कम दिखा। यहीं कारण रहा कि सुबह 8 बजे से देर शाम 5:30 बजे तक महज 56 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले। शहर निगम चुनाव में 1 लाख 87 हजार 604 वोटरों में से करीब 1 लाख लोगों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान दो जगहों पर ई.वी.एम. मशीनों में खराबी भी सामने आई तो कई जगहों पर वोट डालने को लेकर झगड़ेे भी हुए।

वहीं देर रात के समय शहर के सोहन लाल डी.ए.वी. स्कूल में बनाए गए बूथों में निर्धारित समय से अधिक देरी तक वोट डलवाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। मेयर सहित पार्षद प्रत्याशियों ने प्रशासन, पुलिस व भाजपा के खिलाफ गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उधर, शहर से सटे कुछ गांवों में वोड डाले जाने के दौरान किसानों ने वोटरों को भाजपा के पक्ष में वोट नहीं डालने के लिए भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जबकि शहर से सटे रतनगढ़ में एक महिला को किसी अन्य की जगह पर वोट डालते पकड़ा गया जिसको लेकर भी काफी हंगामा हुआ और पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static