'देवीलाल के बजाय गौतम को दादा को माना और वो भी छोड़कर भाग गए', अजय पर बोले ओपी चौटाला

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 01:56 AM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आज एक बार फिर से अपने बड़े बेटे अजय चौटाला के परिवार पर हमला बोला है। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि जो लोग हमें छोड़कर गए थे, हमें अपना परिवार नहीं मानते हैं। ऐसे लोग देवीलाल को दादा मानने की बजाय रामकुमार गौतम को दादा मान रहे थे और आज वो गौतम भी उनको छोड़कर भाग गए। चौटाला ने इसके इलावा प्रदेश सरकार पर भी कई जवाबी हमले किए। चौटाला वीरवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के पानी पर हरियाणा का हक है और सुप्रीम कोर्ट भी हरियाणा के पक्ष में निर्णय दे चुका है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम चौटाला के फैसले को क्या पंजाब और हरियाणा सरकार ने माना है, ये सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेवारी है कि अपने फैसले को लागू करवाने के लिए दोनों सरकारों को मजबूर करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब से अपना हक मांग रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कोरोना संकट के दौर में सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। इनैलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि आलम यह है कि जनता तो क्या सरकार में शामिल मंत्री व विधायक भी खुश नहीं है, आज सत्ता में बने हुए लोग इनैलो में शामिल हो रहे हैं।

चौटाला ने बरौदा उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में इनैलो बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग आज इनैलो में शामिल हो रही है और इनैलो निरंतर मजबूत हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static