किसान आंदोलन 36 बिरादरी व सभी धर्मों का, मोदी सरकार को उसके सामने नतमस्तक होना होगा: चौटाला

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 01:58 PM (IST)

चरखी दादरी (नरेंद्र): संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल प्लाजा पर इनलो सुप्रीमों व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में 36 बिरादरियों व सभी धर्मों के किसान मजदूरों ने भाग लेकर जो जन आंदोलन बनाया है, उसके सामने मोदी सरकार को नतमस्तक होना पड़ेगा और किसानों की मांगे माननी होंगी। 

चौटाला ने कहा कि भाजपा के राज में सभी लोग दुखी हैं, उन्होंने सत्ता में आने के लिए जो वायदे किए थे, वे पूरे नहीं किए। अब पांच वर्ष तक इन्तजार नहीं किया जा सकता। जनता के आक्रोश से सत्तापक्ष के लोगों में भगदड़ मचेगी और ये हरियाणा व देश की सरकार अल्पमत में आ जाएगी, मध्याविधि चुनाव भी हो सकते हैं। हरियाणा में तो बिल्कुल सम्भव होगा। 

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जात और धर्म पर किसान मजदूर में फूट डालते हैं, उनकी एकता तोड़ते हैं। यह बात किसानों व मजदूरों के हमारे नेताओं चौ छोटूराम, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर व चौ देवीलाल ने हमें बताई थी, उसी की गांठ मारकर हमें मेहनतकश वर्ग की एकता बनाकर इस लड़ाई को शांतिपूर्ण तरीके से जीतना है। उन्होंने कहा कि यदि इनेलो की सरकार आई तो वे 36 बिरादरी के पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी देंगे, भले उनको फांसी लग जाए।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static