चंडीगढ़ जाते हुए अपने पोते दुष्यंत पर ताना कस गए ओपी चौटाला, कह दी बड़ी बात

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 08:52 PM (IST)

कैथल (सुखविंद्र सैनी): हिसार से चंडीगढ़ जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला कैथल में रूके। जहां इनैलो प्रदेश महासचिव अशोक जैन ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश चौटाला ने कृषि कानूनों पर कहा कि इससे किसान नाराज हैं और जिस देश में किसान नाराज हैं, वह खुशहाल नहीं हो सकता। 

चौटाला ने कहा कि भाजपा व जजपा सरकार से सभी दुखी है और यह सरकार नहीं ठगों का गिरोह है। इसी दौरान ओपी चौटाला ने अपने पोते दुष्यंत चौटाला के बारे में कहा कि दुष्यंत ने अपने दादा चौधरी देवी लाल की जगह रामकुमार गौतम को दादा माना था, अब वह भी साथ नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static