जो नेता किसान के साथ नहीं उसका विरोध करें : चढ़ूनी

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 10:46 AM (IST)

असंध: नैशनल हाईवे 709ए स्थित प्योंत स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह टोल अब 27 दिसम्बर तक फ्री रहेगा। दिल्ली में चल रहे कृषि कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं के दिशा-निर्देशानुसार  यूनियन नेताओं ने भाकियू प्रदेशाध्यक्ष व किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में शक्रवार अलसुबह प्योंत स्थित टोल प्लाजा पर 3 दिवसीय टोल फ्री कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें असंध, निसिंग व जुंडला के किसानों ने मौके पर पहुंच कर दिनभर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस की 2 बसें टोल पर तैनात रहीं। 

भारतीय किसान यूनियन के हलका अध्यक्ष जोङ्क्षगद्र सिंह झींडा, कॉमरेड शीशपाल जय सिंहपुरिया, किसान नेता गुरवंत सिंह संधु शेखुपुरा, राजेश जून कुरलन व ऋ षिपाल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुरनाम सिंह ने कहा कि दिल्ली कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध कर रहे देशभर के किसान नेताओं के आह्वान पर प्रदेश भर में 3 दिवसीय टोल फ्री आंदोलन चलाया गया है जो शांतिपूर्ण चलाना है, साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर सभी चुनाव में हर उस नेता का विरोध करो जो किसान आंदोलन में किसान मजदूर व विश्व के सबसे बड़े इस किसान आंदोलन में कृषि कानूनों का विरोध नहीं करता। झींडा ने कहा कि किसान नेताओं के आदेशानुसार 25 से 27 दिसम्बर तक टोल फ्री करवाने के आदेश आए हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static