गौवंश की हत्या से आक्रोशित संगठनों ने फूंका पूर्व मंत्री का पुतला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 09:27 AM (IST)

अम्बाला शहर: मंगलवार को जगाधरी गेट चौक पर संत समाज, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, गौरक्षा दल एवं अन्य धार्मिक सामाजिक संगठन के लोगों ने पूर्व मंत्री चौ.निर्मल सिंह का पुतला फूंका व विरोध स्वरूप नारेबाजी की। चौ.निर्मल सिंह पर गौवंश की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस घटना से हिन्दू समाज के लोगों में आक्रोश है। बाद दोपहर पॉलीटैक्निक चौक पर संत समाज, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, गोरक्षा दल एवं धार्मिक सामाजिक संगठन के लोग एकत्र हुए। 
इन्होंने यहां से रोष मार्च निकाला जो पुराना सिविल अस्पताल से होते हुए जगाधरी गेट पहुंचा।

विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष समीर गुप्ता व श्री रविदास विश्व महापीठ के प्रदेशाध्यक्ष हितेन्द्र चौधरी ने गौहत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। समीर गुप्ता ने बताया कि बुधवार को इस संदर्भ एंव गौवंश पर बढ़ते हुए अपराध को देखते हुए सुरक्षा एवं संरक्षण के कानून बारे डी.सी. अम्बाला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगें।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले के बेहट थाने में निर्मल सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम 1955 के सैक्टर-3, 5 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष समीर गुप्ता, श्री रविदास विश्व महापीठ के प्रदेशाध्यक्ष हितेन्द्र चौधरी, संत समाज से चैतन्य जी महाराज, गौरक्षा दल से जगदेव सिंह संधू, कीरत पाल झांडी व अन्य मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static