पंचकूला में छाए म्हारे बुजुर्ग, 570 पदक जीतकर प्रदेश को बनाया ओवरऑल चैम्पियन

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 02:50 PM (IST)

करनाल (मनोज) : जिले के बुजुर्ग खिलाड़ी पंचकूला में छा गए। बढ़ती उम्र के बावजूद दमदार खेल दिखाया। 14 गोल्ड सहित कुल 24 मैडल जीते। ऑल इंडिया मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप 7 से 11 फरवरी तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई। हरियाणा 570 पदक लेकर ओवरऑल चैम्पियन बना। जबकि पंजाब ने रनर अप ट्रॉफी अपने नाम की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 17 राज्यों के करीब 2200 खिलाड़ी मैदान में थे।

करनाल के 28 खिलाडिय़ों ने इसमें भागीदारी की। इनमें से 15 प्लेयर मैडल जीतने में कामयाब रहे। करनाल के 5 पदक विजेता खिलाडिय़ों की उम्र 60 साल से अधिक है। धर्मचंद ने 80 प्लस में अपना लोहा मनवाया और 3 ब्रांज अपने नाम किए। वहीं जिले सिंह ने 75 प्लस में एक मैडल लेकर लोहा मनवाया। मुलतान ने 70 प्लस में एक गोल्ड और महवीर सिंह ने 65 प्लस आयु वर्ग में 2 पदक बटौरे।

वहीं श्याम सिंह ने 60 प्लस शॉटपुट में गोल्ड लेकर दिखा दिया कि उनमें अभी खेल बाकी है। मास्टर्स एथलैटिक एसोसिएशन करनाल के महासचिव महावीर सिंह तालियान ने बुजुर्ग खिलाडिय़ों ने करनाल के साथ ही हरियाणा का भी नाम रोशन किया है। म्हारे बुजुर्ग इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश नाम गौरवांवित कर चुके हैं।  

महिला खिलाड़ी भी नहीं पीछे 
करनाल की महिला खिलाडिय़ों ने भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुद को साबित किया। मधुबन पुलिस अकादमी में बतौर सब इंस्पैक्टर तैनात यशवंती ने 40 प्लस आयु वर्ग में 2 पदक झटके। यशवंती ने 400 मीटर हरडल रेस में सभी को पीछे छोड़ दिया और गोल्ड हासिल किया। 4 गुना 400 मीटर रिले रेस में ब्रांज लेकर हरियाणा की पदक तालिका को आगे बढ़ाया। इसी आयु वर्ग में डी.पी.ई. संगीता ने शॉटपुट थ्रो में ब्रांज लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

75 प्लस में जिले सिंह ने जीता ब्रांज 
नेवल निवासी जिले सिंह 75 प्लस आयु वर्ग में मैदान में उतरे। 4 गुना 400 मीटर रिले रेस में एक ब्रांज मैडल जीतकर खुद को साबित किया। करनाल के यह बुजुर्ग खिलाड़ी इससे पहले भी मास्टर एथलैटिक्स में पदक जीत चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static