हमारे कर्मचारियों को लगातार मिल रही हैं धमकियां और करोड़ों का दिया जा रहा लालच: भोपाल सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : एचपीएससी और एचएसएससी में हो रही भर्तियों को लेकर सामने आ रही अनियमितताओं पर भले ही प्रदेश का विपक्ष सरकार को घेरने की कितनी भेज जद्दोजहद करता रहे। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने लक्ष्य पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनके दिशा निर्देश पर एच एस एस सी बोर्ड लगातार भर्ती प्रक्रिया को लेकर आधुनिकीकरण का फायदा लेते हुए पारदर्शिता के साथ नौकरियां देने के अपने वायदे पर खरा उतर रहा है। हाल ही में पुलिस भर्तियों को लेकर पेपर लीक मामले में लगातार प्रदेश पुलिस इस गिरोह के सदस्यों को काबू करने में सफलताएं पा रही है।

इस मामले को लेकर पंजाब केसरी ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी से विशेष बातचीत की। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उनके कर्मचारियों को लगातार न केवल करोड़ों रुपए का लालच दिया जा रहा है, इसके साथ-साथ धमकियां भी मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए संदेश दिया कि किसी भी सूरत में प्रदेश के किसी भी काबिल युवा के हक पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा। साथ ही साथ किसी भी ऐसे अवांछित व्यक्ति को बख्शा भी नहीं जाएगा। उनसे और भी कई महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

एचएसएससी चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी  ने कहा है कि नकल माफियाओं से उन्हें व उनके स्टाफ को धमकियां मिल रही हैं।धमकियां दे रहे नकल माफियां के आगे वह तथा उनकी टीम झुकने वाली नही है।भर्ती में धांधली को रोकने की पूरी कोशिश युद्ध स्तर पर चल रही है। भोपाल सिंह ने पँजाब केसरी से एक्सक्ल्युसिव बातचीत में कहा कि भर्ती के दौरान पारदर्शिता बरकरार रखने की कोशिश जारी रहेगी।योग्यता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं हो सकता।उन्होंने दावा किया कि ‘जल्द पकड़ में होंगे आयोग को धोखा देने वाले दलाल।भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। जिसके कुछ प्रमुख अंश आपके सामने प्रस्तुत हैं:-

प्रश्न : पुलिस भर्ती में अनियमितताओं को लेकर बड़े स्तर पर धरपकड़ हो रही है। इस बारे में जानकारी दें ?
उत्तर : 
पहले पुलिस भर्ती के लिए पीएसटी (दौड़) हुई , जिसमें 39 ऐसे लोग पकड़े गए जो दूसरे कैंडिडेट की जगह दौड़ने आए थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह पकड़े जाएंगे। जिसकी रिपोर्ट हमने पुलिस महानिदेशक को दी है। पुलिस ने बहुत से लोगों को गिरफ्तार किया है। अब हमारी पीएमटी (फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट) चल रहा है। इंपर्सनेशन तो नहीं है। हम हाइट- चेस्ट करवाने के लिए आने वाले उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक से मैच कर रहे हैं। अब उनकी वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज को भी देखते हैं। बड़ी मात्रा में ऐसे लोग जो मेजरमेंट करवाने के लिए आए पाए जा रहे हैं, जिनकी जगह पेपर किसी और ने दिया था। बहुत से लोग ऐसे पाएं हैं जिन्होंने किसी और से परीक्षा दिलवाई थी।

प्रश्न : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पूरी तरह से हाईटेक होने के बावजूद ऐसे लोगों की आखिर हिम्मत कैसे हो रही है ?
उत्तर : 
हरियाणा में नकल माफियाओं का एक बहुत बड़ा गिरोह है जो सरकारी नौकरी का ठेका फार्म भरने से लेकर सिलेक्शन तक का लेते हैं। लेकिन हम इनके मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फेर रहे हैं। हालांकि हमारे कर्मचारियों को करोड़ों रुपए की रिश्वत का लालच इन के आदमियों की मैचिंग कर सिलेक्शन करवाने के लिए दिया जा रहा है। धमकियां भी दी जा रही हैं।लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमने अब एक और कदम बढ़ाते हुए जॉइनिंग में भी बायोमेट्रिक करवाने का फैसला किया है ताकि अगर कोई व्यक्ति जोइनिंग स्टेप तक पहुंच भी गया तो वह पकड़ा जाएगा। मेरा सभी अवांछित व्यक्तियों से निवेदन है कि शॉर्टकट अपना कर नौकरी पाने का सपना छोड़ दें। यह एक गंदा खेल है। अब प्रदेश में नौकरियां केवल योग्यता के आधार पर मिलेगी। किसी व्यक्ति या दलाल के चंगुल में फंसे किसी न किसी स्टेप पर वह पकड़े जाएंगे।

प्रश्न : धमकियां और प्रलोभन मिलने के बाद आखिर किस प्रकार से पारदर्शिता के कदम पर आगे बढ़ पाएंगे ?
उत्तर : 
हमने यह चैलेंज कबूल किया है चाहे हमें कितनी भी धमकियां मिले या कितना भी बड़ा प्रलोभन दिया जाए। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं और ना ही हम लालच में फंसने वाले हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के एजेंडे पर पूरी तरह से पारदर्शिता ढंग से आगे बढ़ेंगे। चाहे हमें किसी भी प्रकार की कीमत चुकानी पड़े। लेकिन योग्यता और पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रश्न : अभी तक पुलिस भर्ती मामले में कितने लोगों की धरपकड़ हो चुकी है और कितने मोस्ट वांटेड सूची में हैं ?
उत्तर : 
हमने 38 लोगों की सूची पुलिस को सौंपी थी जिसमें से लगभग 20 से 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ घर से फरार हैं। कुछ की सूची हमने अभी पुलिस को नहीं दी। इस इवेंट चलने तक हम ऐसे लोगों की सूची को गुप्त रखेंगे। रोजाना 100 से 125 लोग गैर हाजिर हो रहे हैं। यह लोग आखिरी दिन आने के प्रयास में हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम पूरी तरह से अलर्ट हैं। हम इन्हें 21 तारीख को पकड़ लेंगे। वह कतई मुगालते में मत रहे कि वह बच जाएंगे।

प्रश्न : लगातार मिल रही धमकियों के चलते क्या पुलिस द्वारा पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं ?
उत्तर : 
पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा दे रही है। हमने सभी स्टाफ को भी घर तक सरकारी गाड़ी में जाने की हिदायत दी हुई है। पुलिस की सतर्कता के कारण ही हम इन्हें पकड़ने में कामयाब हुए हैं।

प्रश्न : क्या कुछ लोग अन्य प्रदेशों के भी हैं ?
उत्तर : 
लगभग पूरे हरियाणा के बच्चे इस स्कैम में फंसे रहे हैं। अभी तक हिसार-झज्जर- सोनीपत -रोहतक इत्यादि जिलों के अधिकतर लोग पकड़े जा रहे हैं। दिल्ली में एक बड़ा माफिया इस गिरोह का सरगना है। अन्य प्रदेशों के बच्चे भी इन लोगों के शिकार बने हुए हैं।

प्रश्न : नकल गैंग से क्या व्यवस्था प्रभावित नहीं हो रही ?
उत्तर : 
हमारा कई स्तर पर प्रोसेस चल रहा है। एक तरफ पीएमटी और दूसरी तरफ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चल रही है। हमारा जो टारगेट 25000 बच्चों को रोजगार देने का था। सोशियो इकोनामिक की घटनाएं आ रही है। 31 मार्च - 15 अप्रैल के महीने तक हम 20 से 22000 लोगों को रोजगार दे देंगे।

प्रश्न : कई बच्चे जो पहले गलत डाटा देकर नौकरियां पा चुके हैं। क्या उन लोगों पर भी कार्रवाई होगी ?
उत्तर : 
फेक नंबर लेने के मामले में मेल सब इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल में सामने आया था। उसके बाद हमने फीमेल कांस्टेबल में सभी बेटियों के नंबर सार्वजनिक कर देने जिन्होंने सोशियो इकोनामिक के नंबर क्लेम किए थे का फैसला लिया। 750 लड़कियों ने अपने नाम गलत जानकारी देने के कारण वापस ले लिए थे। क्योंकि उनके घर में पहले से नौकरी मौजूद थी। हमने ग्यारह सौ सिलेक्टेड कैंडीडेट्स की सीआईडी पुलिस से रिपोर्ट करवाई 72 लड़कियों ने अभी तक गलत जानकारी देने की रिपोर्ट सामने आई है जिनके घरों में पहले से सरकारी नौकरियां हैं। हमने एक नोटिस डालकर नौकरी होने या ना होने का एक एफिडेविट तहसील दार या एसडीएम से अटेस्ट करवा कर 28 तारीख तक हमारे कार्यालय में जमा करवाने बारे दिया है। वरना गलत जानकारी वाले कैंडिडेट्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें सिलेक्शन जॉन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और उनके खिलाफ 420 का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

प्रश्न : कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कब होगा, क्या 31 मार्च के बाद भर्तियों में यह कंपलसरी होगा ?
उत्तर : 
अभी तक जिन पदों की परीक्षाएं नहीं हुई थी और वह भी विज्ञापित हो चुके थे, 9343 ऐसी पोस्टों को हमने सरकार को वापस किया है। सरकार के फैसला अनुसार नई परीक्षाओं में सीईटी कंपलसरी होगा। इस टेस्ट को क्वालिफाइड करने वाला बच्चा ही दूसरे टेस्ट के लिए मान्य होगा। हम इस टेस्ट को फरवरी में करवाना चाहते थे। लेकिन कोविड के कारण यह संभव नहीं होगा। मार्च में यूनिवर्सिटी बोर्ड के पेपरों के कारण भी यह नहीं हो पाएगा। इसलिए यह अप्रैल में लिया जाएगा।

प्रश्न : सीईटी टेस्ट क्या हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ही लेगा?
उत्तर : 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की इस टेस्ट को करवाएगा। हमारी ही कोई एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

प्रश्न : 5300 के करीब भर्तियों को रद्द करने का आखिर कारण क्या रहा ?
उत्तर : 
सोशियों इकोनामिक के नंबर हमें, उम्मीदवार या सरकार को कहीं ना कहीं ज्यादा लगे थे। इस कारण से यह 10 से 5 किए गए। पहले विवाहित महिला का पैतृक पक्ष देखा जाता था कि कहीं उसके माता-पिता के घर में कोई नौकरी तो नहीं है। उन्हें उनके अधिकार अनुसार पांच नंबर या तो नहीं मिल पाते थे या फिर अधिकार ना होते हुए भी मिल जाते थे। अब इसके लिए उसके ससुराल पक्ष को देखा जाएगा। साथ ही सीईटी भी लागू होने के कारण इन भर्तियों को वापस लिया गया है।

प्रश्न : यह सीईटी टेस्ट साल में एक बार होगा या दो बार ?
उत्तर : 
फिलहाल यह टेस्ट साल में एक बार ही होगा। जिसमें एक सी क्लास और एक बी क्लास के लिए टेस्ट होगा। लेकिन आगामी फैसला प्रदेश सरकार का होगा कि यह साल में एक बार लेना है या दो बार।

प्रश्न : रद्द भर्तियों के लिए आवेदन कर्ता की फीस क्या वापस लौटाई जाएगी ?
उत्तर : 
जिन बच्चों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया और हमारी इन पोस्टों के लिए फीस भरी हुई है तो वह वन टाइम रजिस्ट्रेशन में अर्जेस्ट करवाई जा सकती है नहीं तो हम एक डिजिटल ट्रांसफर के तहत जो बच्चा फीस वापस लेना चाहेगा उसे ट्रांसफर कर दी जाएगी।

प्रश्न : व्यवस्था में देरी के कारण ओवर एज हुए बच्चों को छूट मिलेगी ?
उत्तर : 
जो पद विज्ञापित हो चुके थे और जिन कैंडिडेट ने फार्म भरे थे हम आगामी भर्ती में उस समय की एज को ही मान्य करेंगे। हम उनकी कटऑफ पहले वाली मानेंगे। इसलिए उन्हें आयु में छूट स्वभाविकमिलेगी।

प्रश्न : नॉर्मलाईजेशन के नाम पर धक्का करने के आरोप लग रहे हैं। इसे सरल भाषा में समझाएं आखिर क्या है ?
उत्तर : 
जब एक से अधिक शिफ्ट होंगी और एक से अधिक पेपर का सेट होगा तो नॉर्मल आई जेशन अवश्य हो जाता है। सीईटी सरकार लेकर आई है जो भी उम्मीदवार हमारे पास स्क्रीनिंग टेस्ट देने आएंगे। उनकी मात्रा में काफी कमी आएगी। इसलिए एचएसएससी का भी झंझट कम होगा।

प्रश्न : नई भर्ती प्रक्रिया के लिए सीईटी लागू होने के बाद आप कैसे आश्वस्त प्रदेश के बच्चों को करेंगे ?
उत्तर : 
मैं तो यह कहूंगा कि पटवारी, कैनाल पटवारी के कैंसिल हुए पेपर को लेकर निराशा ना  ले। उनका ज्ञान उनके द्वारा की गई मेहनत का उपयोग सीईटी के टेस्ट में काम आएगा। अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाएं। सीईटी टेस्ट की तारीखें घोषित होने के बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं मिलेगा।

प्रश्न : आगामी समय में कितनी नौकरियां देने जा रहे हैं ?
उत्तर : 
20 से 22000 दिन की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुकी है उन्हें 31 मार्च तक नौकरियां दी दी जाएंगी। 31 दिसंबर तक हम इतनी ही भर्तियां लगभग कर देंगे यानी लगभग इस साल में 50000 बच्चों को रोजगार दे दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static