करनाल में दूसरे दिन भी नहीं हुई धान की खरीद, किसानों ने मंडी के गेट को बंद करके रोड किया जाम

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 02:00 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): करनाल में दूसरे दिन भी मंडी में नमी का हवाला देकर धान की खरीद नहीं की गई। सुबह दो घंटे तक खरीद को लेकर चली आना-कानी को देखते हुए किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। नई अनाज मंडी के गेट को रसियों से बंद करके नेशनल हाईवे के सर्विस रोड को जाम लगा दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक धान की खरीद नहीं की जाएगी तब तक जाम नहीं खोला जाएगा और जरूरत पड़ी तो पूरा नेशनल हाईवे बंद कर दिया जाएगा। 

किसान हरजिंद्र ने कहा कि कोई गेट पास नहीं काट रहा। सरकार के इंतजाम पूरे नहीं है। हमारी ट्राली में सूखी धान है, जबकि प्रशासन नमी बता रहा है। वे किराया पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां में धान लेकर आते हैं। किसान ने बताया कि 30 सितंबर को धान लेकर पहुंचे थे। ताकि एक को बोली होने पर उसकी धान की बिक्री हो जाएगी। आज पांच दिन हो गए। धान मंडी में पड़े हुए खराब हो रही है। उसने पहले प्राइवेट गेट पास मिला। इसके बाद दोबारा गेट पास बनवाया। कल डीसी मंडी में आए। दो ढेरियों को देखकर नमी बता दी। पूरी मंडी की धान का दो ढेरियों से पता नहीं लगता। 

किसानों ने बताया कि सरकार बार-बार खरीद का समय बदल रही है। किसानों ने आंदोलन करके खरीद शुरू करवाई थी, लेकिन किसी न किसी बहाने से अब खरीद से आना-कानी कर रहे हैं। भाजपा धान को खरीदना नहीं चाहती है। मंडी में कोई एंजेसी, सैलर नहीं आया। भाजपा का मकसद किसानों को मारना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static