ओपी चौटाला को सजा मिलने पर छलका पोते का दर्द..कहा परिवार के लिए यह दुख की घड़ी

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 04:55 PM (IST)

पलवल(दिनेश): आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को चार साल की सजा सुनाये जाने के बाद जजपा महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस कोर्ट के फैसले से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि दादा ओपी चौटाला के चाहने वालों को कोर्ट के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है। हमारे दादा व आइडल होने के साथ साथ वो हमारे नेता भी हैं। आज हमारे लिए यह एक दुख की घड़ी है।

चौटाला को मिली सजा को बताया कांग्रेस की चाल

जजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के लिए पलवल पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने दादा ओपी चौटाला को सजा सुनाए जाने पर दुख जताया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को चार साल की कैद और 50 लाख रुपये का जुर्माने भरने की सजा सुनाए जाने पर दिग्विजय का दर्द भी छलका। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अब इनेलो का भविष्य क्या रहेगा तो उन्होंने कहा कि आज इन सब बातों का समय नहीं हैं। आज केवल और केवल दुख की घड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब वो 10 साल की सजा काट रहे थे, तब यह फैसला नहीं आया। अब उनकी सजा पूरी हो चुकी है तो यह आय से अधित संपत्ति के केस में यह फैसला आया है। ये सीबीआई के वकील की बेहूदा हरकत है। दिग्विजय ने तो यहां तक कह डाला कि यह सब कांग्रेस के बोए हुए बीज हैं और काटने भी उन्हे ही पड़ेंगे।  दिग्विजय ने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि दादा ओपी चौटाला को हाईकोर्ट से राहत मिल जाएगी और उन्हे यह सजा नहीं काटनी पड़ेगी।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static