पानीपत में कोरोना पॉजिटिव के 19 मामले आए, 6 हुए डिस्चार्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 11:41 PM (IST)

पानीपत (राजेश): पानीपत में अब कोरोना के केस दिन बे दिन बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी 19 नए केस सामने आए। जिनमें से अधितकर कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले हैं। 

सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना के 19 केस पोजिटिव मिले हैं जबकि 6 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें सेक्टर-12 निवासी 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 का ही 8 वर्षीय बच्चा, किशनपुरा निवासी 47 वर्षीय पुरुष, एल्डीको निवासी 18 वर्षीय युवती, संजय कॉलोनी के 33 वर्षीय युवक, मडलौडा निवासी 52 वर्षीय, 45 वर्षीय, 48 वर्षीय, 25 वर्षीय व 65 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-11 निवासी 58 वर्षीय पुरुष, न्यू सब्जी मंडी निवासी 55 वर्षीय पुरूष, न्यू रमेश नगर वासी 26 वर्षीय महिला,गांधी कॉलोनी की 23 वर्षीय युवती, सेक्टर-12 के 60 वर्षीय, 62 वर्षीय ,52 वर्षीय और 28 वर्षीय पुरूष व एस.डी कॉलेज के पीछे रहने वाली 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 

इनको कर दिया गया डिस्चार्ज
जगन्नाथ विहार निवासी 63 वर्षीय पुरूष, किशोर गार्डन के पीछे 53 वर्षीय पुरूष, न्यू जगनन्नाथ विहार के 47 वर्षीय पुरुष,काबड़ी के 23 वर्षीय युवक, भरत नगर के 32 वर्षीय और सेक्टर-12 के 46 वर्षीय पुरूष को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 9 हजार 673 सैम्पल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 9 हजार 202 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमें से 271 सैंपल भेजे गए हैं।  231 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 95 केस एक्टिव हो गए हैं। 142 केस रिकवर हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static