युवक साइकिल यात्रा द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचा पानीपत

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 05:46 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) :देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण व सफाई अभियान के तहत भिवानी के युवा ने एक नई पहल की है। जहां कई मद्दों पर लोगों को जागरुक करने के लिए एक साइकिल यात्रा की शुरुआत की। यह साइकिल यात्रा प्रदेश के हर जिले में पहुंचकर लोगों को जागरुक करेंगी। इसी कड़ी को लेकर लोकेश भिवानी से पानीपत पहुंचा। लोकेश का मुख्य उद्देश्य बदलते वातावरण को लेकर लोगों को उनकी जिम्मेवारी से अवगत करवाना है।

 PunjabKesari 

जानकारी के अनुसार लोकेश ने आज साइकिल क्लब पानीपत पवन अरोड़ा एवं उनके साथियों  के साथ शहर में साइकिल यात्रा निकाली और लोगों को अपने मिशन के बारे में बताया। उसके बाद सामाजिक संगठनों को संबोधित किया। उन्हें बाल अधिकार सुरक्षा समिति द्वारा ह्यूमन संस्था ने मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। निफा , हेल्पिंग यूथ पानीपत से प्रवीण वर्मा और उनके साथियों ने सम्मानित किया। वहीं बाल अधिकार सुरक्षा समिति की सभी महिलाओं एवं यूथ ग्रुप के साथ उन्होंने मीटिंग की। फिलहाल हेलीपैड पर लोकेश ने पर्यावरण मुद्दों पर लोगों को संदेश दिया। इसके बाद साइकिल से लघुसचिवालय  पहुंचकर उपायुक्त को जलवायु परिवर्तन संबंधित ज्ञापन सौंपा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static