पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई टेंशन, काम कराने के लिए भटक रहे लोग

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 01:46 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत) : पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल ने आमजन की टेंशन बढ़ा दी है। विभिन्न मांगों को लेकर धरनारत पटवारियों ने अब अनिश्चितकाल हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके चलते आमजन को फर्द, लोन सहित अन्य कामों के लिए भटकना पड़ रहा है। दूसरी ओर पटवारियों ने सत्यापन कार्य से स्पष्ट इंकार कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं जिला पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी है। वहीं धरने पर बैठे पटवारियों के समर्थन में पूर्व सीपीएस रणसिंह मान सहित कई सामाजिक संगठनों के सदस्य पहुंचे और सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

यूनियन प्रधान कुलबीर सांगवान ने कहा कि सरकार को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी मांगे नहीं मानी गई हैं। अब पटवारी व कानूनगो ने सत्यापन कार्य से स्पष्ट इंकार करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। वहीं विनोद व रमेश चंद्र ने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। हड़ताल के कारण उनके काम अधूरे पड़े हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static