बुजुर्ग महिला को मृत दिखाकर रोक दी गई पेंशन, जिंदा देख नहीं यकीन कर रहे है अधिकारी

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 07:06 PM (IST)

पानीपत(सचिन): जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई दंग रहा जाएगा। बता दें कि एक बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर उसका पेंशन रोक दिया गया। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से महिला दर-दर भटक रही है। वहीं महिला के लड़के का कहना है कि मेरी मां जिन्दा है। लेकिन पहचान पत्र में उसे मृत घोषित कर दिया है। उसकी बुढ़ापा पेंशन बंद कर दिया है। इसके साथ ही कहा कि मां के जिंदा होने का ठोस सबूत है। इसके बावजूद भी कोई अधिकारी मामने को तैयार नहीं हो रहे है।

 

बता दें कि समलाखा खंड के पाटवी गांव निवासी राकेश मित्तल ने बताया कि उसकी मां 72 साल की हो चुकी है। फरवरी 2022 को उन्होंने परिवार पहचान पत्र बनवाया था। इसमें सक्षम वालों ने उसकी मां धनपति को मृत लिख दिया। ये परिवार पहचान पत्र अपडेट हुआ और समाज कल्याण में पोर्टल पर चढ़ गया। जिससे उनकी माता की पेंशन काट दी गई।

इसके साथ ही कहा कि दो महीने तक पेंशन का इंतजार किया गया। जब पेंशन बैंक खाते में नहीं आई तो समाज कल्याण कार्यालय में इसकी पूछताछ की गई। उन्होंने चेक कर बताया कि उनकी मां मर चुकी है। दस्तावेजों में वह मृत है। जिसके बाद राकेश ने बताया कि उसकी मां जिन्दा है और उसने दस्तावेज भी दिखाया। लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। इस‌की शिकायत लेकर जिला समाज कल्याण विभाग, सीएम विंडो, एडीसी ऑफिस तक युवक पहुंचा। लेकिन किसी ने भी उसकी सुनवाई नहीं की।

इस बारे जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा ने धनपति के आधार कार्ड, पेंशन आईडी चेक करने के बाद कहा कि उनके यहां से पेंशन का रिकॉर्ड सही है। जैसे ही परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर अपडेट होगा उनकी पेंशन चालू हो जाएगी। अब तक की उनकी रुकी हुई पेंशन का बकाया भी मिलेगा। हालांकि वृद्धा बंद होने में उनके विभाग की कोई गलती नहीं है। यह पीपीपी  विभाग की गलती है। जिसकी वजह से वृद्धा धनपति की पेंशन बंद हुई है। उसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static