संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, कुएं के पानी को लेकर हुआ था झगड़ा

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 04:07 PM (IST)

महेंद्रगढ़ : क्षेत्र के गांव जासावास निवासी लगभग 40 वर्षीय दिनेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के लड़के ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के ही लोगों पर उसके पिता को मारने का आरोप लगाया है। डी.एस.पी. खुशाल सिंह ने नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर मृतक के परिजन व ग्रामीणों से मामले की पूरी जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस शनिवार शाम तक मामले की कार्रवाई करने में जुटी हुई थी।

मृतक के लड़के ने अपने पिता के शव का पोस्टमार्टम मैडीकल बोर्ड के एक्सपर्ट डॉक्टर व फॉरेंसिक एक्सपर्ट को ओपिनियन के साथ करवाने की मांग की। मृतक के लड़के राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को सुबह गांव के ही जयसिंह उसके लड़के स्नेहपाल व अरुण के साथ कुएं के पानी को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसका पिता जयसिंह खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उसके पिता को जयसिंह उसके लड़को अरुण व स्नेहपाल ने पूर्व नियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत खत्म कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static