दुबई से लौटे व्यक्ति को चाय पिलाकर किया बेहोश, विदेशी करंसी लेकर फरार हुआ आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 03:35 PM (IST)

यमुनानगर: दुबई से घर लौटे शहर की शंकरपुरी कॉलोनी निवासी बलविंद्र सिंह को किसी ने बस में चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके साथ बस में सवार आरोपी उनके सूटकेस, मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गया। बेसुध बलविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

जगाधरी की शंकरपुरी निवासी बलविंद्र सिंह ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो वर्ष से दुबई मे नौकरी करता था। 10 फरवरी को ही वह दुबई से वापस लौटा था। दिल्ली से बस में सवार होकर वह करनाल पहुंचा। उसने करनाल से यमुनानगर की बस ली। उसे करनाल में पीछे बैठी सवारी ने चाय पिलाई थी।

यमुनानगर बस सटैंड पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे नशा सा होने लगा और उसकी कुछ भी सोचने समझने की सुध नहीं रही। यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंचे तो उसके साथ वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उसके दोनों सूटकेस जिनमें जरुरी कागजात, दो मोबाइल व अन्य सामान था उसे लेकर चला गया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जाएगी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static