हरियाणा में पेट्रोल पम्प की हड़ताल आज, कल सुबह 6 बजे के बाद ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें क्यों

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 03:36 PM (IST)

डेस्क : हरियाणा में सोमवार यानि आज पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन ने आज हड़ताल की घोषणा की है। इस वजह से आज राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद हैं। इसके तहत पेट्रोल पंप 15 नवंबर सुबह 6 बजे से 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक नहीं खुलेंगे। पेट्रोल पंप डीलर्स की मांग है कि बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकी जाए। राज्य में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को घटाकर पंजाब राज्य के घटे हुए वैट के बराबर किया जाए। एक्ससाइज डयूटी में कटौती से डीलर्स को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। डीलर कमीशन जो 2017 के बाद से नहीं बढ़ है उसे बढ़ाया जाए। 

PunjabKesari

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में इस हड़ताल का असर साफ नजर रहा है जिसके चलते जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुँच रहे है, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें तेल नहीं मिल पा रहा। इस दौरान लोग पंप कर्मचारियों से तेल डालने के लिए निवेदन करते हुए भी नजर आए। जहां पंप कर्मी तेल डालने से मना करते दिखे। लोगों को कहना है कि उन्हें इस हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं थी। हमें जरूरी काम के लिए जल्दी जाना है। लेकिन वाहन में तेल नहीं है अब हमें यही चिंता सता रही है कि हम अपनी मंजिल तक कैसे पहुचेंगे।

PunjabKesari
सिरसा (सतनाम) : सिरसा के डबवाली रोड पर शर्मा पेट्रोल पंप पर वाहनों की आवाजाही हमेशा रहती है, लेकिन आज हड़ताल होने के कारण एक भी वाहन पंप पर दिखाई नहीं दिया। पंप संचालकों के अनुसार पंजाब राजस्थान में एक्साइज ड्यूटी और वैट टैक्स कम है लेकिन हरियाणा में एक्साइज ड्यूटी और वैट टैक्स ज्यादा है जिससे उनको नुकसान हो रहा है।

रादौर (कुलदीप सैनी) : ऑल हरियाणा पैट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के तत्वाधान में विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेशभर की तरह रादौर में भी पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर है। जिस कारण वाहन चालकों को तेल न मिलने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हड़ताल में रिलायंस पैट्रोल पंप पर वाहन चालकों को तेल मिल रहा है। 

PunjabKesari

चरखी दादरी (नरेंद्र) : चरखी दादरी जिले में पेट्रोल पंपों की हड़ताल का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिले में लगभग सभी पंपों पर तेल नहीं दिया जा रहा जिससे वाहन चालकों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आमजन भी पेट्रोल डीजल के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। एक युवक अपने भाई के लिए दवाई लेने शहर पहुंचा था तो उसकी बाइक का तेल खत्म हो गया। तेल के लिए वह काफी परेशान इधर-उधर भटकता रहा। सभी पंपों की हड़ताल होने की वजह से उसे पेट्रोल नहीं मिला। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static