5 को अम्बाला पहुंचेंगे पी.एम. मोदी, स्पैशल विमान से रवाना होंगे हिमाचल प्रदेश

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 10:16 AM (IST)

अम्बाला छावनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर यानी दशहरे के दिन हिमाचल प्रदेश जाएंगे लेकिन उससे पहले  दिल्ली से अम्बाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित गृहमंत्री अनिल विज द्वारा मोदी का स्वागत किया जाएगा। करीब आधा घंटा अम्बाला में रुकने के बाद पी.एम. स्पैशल विमान से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।  हिमाचल का 1 दिन का टूर खत्म होने के बाद शाम को अम्बाला  से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पी.एम. कार्यालय से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जारी किए गए शैड्यूल मुताबिक 5 अक्तूबर को नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज बंदला का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर में अधिकारियों को मिला पी.एम. का शैड्यूल
इसी कार्यक्रम के चलते पी.एम. मोदी दिल्ली से विमान के जरिए सुबह 10 से 11 बजे के बीच अम्बाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन में पहुंचेंगे। इसकी औपचारिक सूचना व पी.एम. कार्यालय द्वारा जारी किया गया शैड्यूल सोमवार दोपहर के समय अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन अधिकारियों को भेजा गया। इसके बाद देर शाम एयरफोर्स अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों सहित पी.एम. के आगमन के स्वागत व अन्य तैयारियों को लेकर मीटिंग की। इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन के अंदर व बाहर वाली सड़क पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static