घरों से जेवरात चुराने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 06:37 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): घरों से जेवरात चोरी करने वाले तीन आरोपियों को थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के गहने भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी त्रिखा कालोनी बल्लभगढ़ के निवासी है। जिनमें अनिल, कवर्सेन, प्रिंस उर्फ रंगा शामिल है। 

थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शहर बल्लभगढ़ थाना एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बल्लभगढ़ एरिया से गिर तार किया गया है आरोपियों से उपरोक्त चोरी की वारदात सुलझाई गई है। 

उपरोक्त वारदात में आरोपियों से सोने के कड़े, ब्रेसलेट, 3 सोने की अंगूठी, सोने का पेंडल ,2 जोड़ी सोने के कुंडल, सोने का हार, 1 जोड़ी सोने की झुमकी के अलावा कई आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपीयों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static