भारतीय किसान यूनियन के नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 04:10 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा): भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ को पानीपत सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। सुधीर के खिलाफ 16 जून को मारपीट व इसराना में जनता को भड़काने का मामला दर्ज हुआ था। जिसके तहत उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी।

PunjabKesari, haryana

इस गिरफ्तारी पर सुधीर जाखड़ ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिटी थाना पुलिस ने मुझे झूठे मुकदमें में गिरफ्तार किया। जाखड़ ने कहा कि ये सब सरकार के इशारे पर किसान आंदोलन को दबाने के लिए किया जा रहा है। सरकार किसानों पर झूठ मुकदमें दर्ज कर रही है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static